रायपुर। आम आदमी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और छत्तीसगढ़ प्रभारी मुकेश अहलावत को भेजा है।
उत्तम जायसवाल ने इस्तीफे में पार्टी की मौजूदा कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि प्रदेश संगठन और जमीनी कार्यकर्ताओं की राय को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में पार्टी के जरिए छत्तीसगढ़ के लिए काम करने का उनका उद्देश्य पूरा होता नहीं दिख रहा।







