रायपुर। राजधानी रायपुर में एक आरक्षक ने निजी अस्पताल की पहली मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली।घटना पंडरी थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक, आरक्षक देव नारायण सिंह जशपुर में पदस्थ थे और हार्ट की सर्जरी कराने के लिए रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे।
बताया जा रहा है कि दो दिन बाद ही आरक्षक का ऑपरेशन होना था, इससे पहले ही बीमारी से परेशान होकर उसने अस्पताल की पहली मंजिल से छलांग लगा दी। घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। आरक्षक को तत्काल उपचार के लिए भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पंडरी पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।









