धमतरी। नीट 2026 परीक्षा में हुए पेपर लीक के विरोध में एनएसयूआई ने गुरुवार को गांधी मैदान में प्रदर्शन किया। इस दौरान एनएसयूआई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी भी हुई।
एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने कहा कि देश के लाखों छात्र-छात्राएं वर्षों की मेहनत और अपने माता -पिता के सपनों के साथ NEET जैसी परीक्षाओं में शामिल होते हैं। लेकिन बार बार हो रहे पेपर लीक ने छात्रों का विश्वास तोड़ दिया है। 2015 के AIPMT, 2024 में NEET हुए 2026 में फिर पेपर लीक होना देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
प्रदर्शन में शुभम साहू, विजेंद्र रामटेके, गीतराम सिन्हा, संजू साहू, नमन बंजारे, पारसमणि साहू, नोमेश सिन्हा, तेजप्रताप साहू, सुदीप सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







