तिल्दा नेवरा /मोहदी/धरसींवा। ग्राम मोहदी में स्वास्तिक कंपनी द्वारा संचालित खुले कोयला यार्ड से जुड़ी भारी वाहनों की आवाजाही और सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। प्रभावित ग्रामीणों के साथ छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, धरसींवा खंड के पदाधिकारी एवं सेनानी मौके पर पहुंचे और कंपनी प्रबंधन के समक्ष सड़क एवं आवागमन से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से रखा।
ग्रामीणों का कहना है कि कोयला यार्ड में गतिविधियां बढ़ने के साथ क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही भी बढ़ी है। इसके चलते सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, धूल और कीचड़ की समस्या उत्पन्न हो रही है। ग्रामीणों के मुताबिक बदहाल सड़क के कारण रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
संगठन बोला—जनता की समस्या को नजरअंदाज नहीं किया जा सकतासमाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी
ग्रामीणों ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें विकास या कंपनी के संचालन से आपत्ति नहीं है। उनका कहना है कि कंपनी की गतिविधियों के कारण स्थानीय जनता को लगातार परेशानी न हो और कंपनी प्रबंधन तथा ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए।
ये रहे मौजूद
इस दौरान छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारी, सेनानी और बड़ी संख्या में प्रभावित ग्रामीण मौजूद रहे।गोविन्द वर्मा – जिला उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना रायपुर ग्रामीणतारण साहू – जिला मंत्री, छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना रायपुर ग्रामीणराजु साहू – लिकेश साहू– युवराज साहू –अर्जुन देवांगन – टिकेन्द्र देवांगन –महेश साहू – इसके अलावा रामा साहू, कोमल साहू, तामेश साहू, भूपेंद्र निषाद, संजय वर्मा, सतीश वर्मा, डागेश्वर साहू, धनंजय साहू, भूषण साहू, भोला निषाद, कान्हा साहू, भीष्मा साहू, मनोज साहू, लीलाधर वर्मा, सुशील पटेल एवं मोनू साहू सहित संगठन के सेनानी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।









