धमतरी। अगामी वर्षा एवं बांधो में पानी की आवक को देखते हुए बांधो का जलस्तर बढ़ने से गंगरेल बांध से 15000 cusec पानी छोड़ा जा रहा है, जिसे रुद्री बैराज से 5000 क्यूसेक महानदी मुख्य नहर में छोड़ा जा रहा है, महानदी में 10000 क्यूसेक छोड़ा जा रहा है, जिसे आगे और बढ़ाया जा सकता है।
जिला प्रशासन ने सावधानी बरतने की अपील
नदी में पानी छोड़ने से नदी में बाढ़ की स्थिति बन सकती है, अतः महानदी के किनारे बसें सभी गांवों में अर्लट जारी किया जाता है, नदी नाले एवं जल भराव वाले क्षेत्रों के समीप न जाये। अनावश्यक रूप से नदी नाले पार न करें। आवश्यकता पड़ने पर चिन्हांकित ऊंचे स्थानों में चले जाएं और सुरक्षित रहे।
11.09.26 रात 8.00बजे धमतरी जिले के बांधो के जल भराव की स्थिति
गंगरेल जलाशय
96.17% आवक 23214 क्यूसेक
मुरूमसिल्ली जलाशय
100% आवक 6000क्यूसेक
दुधावा जलाशय
91.80% आवक 3225क्यूसेक
सोढ़ुर जलाशय
72.82% आवक 2189क्यूसेक










