नई दिल्ली। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत आ रहे हैं। ब्रिक्स समिट शुरू होने से 24 घंटे पहले चीन ने कन्फर्म किया, राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत जाएंगे। जिनपिंग ब्रिक्स समिट में भाग लेंगे। चीनी राष्ट्रपति 11 सितंबर को सुबह 11 बजे दिल्ली में लैंड करेंगे।
राष्ट्रपति शी का शनिवार दोपहर दिल्ली पहुंच सकते हैं। शाम करीब छह बजे भारत मंडपम में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग के बीच भारत मंडपम में द्विपक्षीय बैठक भी हो सकती है।









