रायपुर। प्रदेश के 14 नगर निगमों में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को वित्त विभाग से 85 पदों पर सीधी भर्ती की मंजूरी मिल गई है। वित्त विभाग की स्वीकृति के बाद अब विभाग भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।










