कुरुद। आज ग्राम कोलियारी, भखारा निवासी स्व. देवराम सोन, उम्र 85 वर्ष, सेवानिवृत्त शिक्षक द्वारा पूर्व में की गई नेत्रदान घोषणा के अनुरूप, उनके निधन उपरांत उनके सुपुत्र भूपेश सोन एवं मनीष सोन द्वारा नेत्रदान कर मानवता की अनुकरणीय मिसाल प्रस्तुत की गई।
इस पुनीत कार्य से दिवंगत स्व. देवराम सोन की नेत्रदान की इच्छा को उनके परिवार ने सम्मानपूर्वक पूरा किया। नेत्रदान के माध्यम से प्राप्त कॉर्निया जरूरतमंद दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए दृष्टि का माध्यम बन सकते हैं।
विकासखण्ड नोडल अधिकारी अंधत्व डॉ क्षितिज साहू ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए इसे अपने परिवार की परंपरा बनाने के लिए कहा है । नेत्रदान से दो नेत्रहीन लोगो के जीवन मे रोशनी वापिस आ सकती है आम सबको ऐसा संकल्प लेना चाहिए । नेत्रदान महादान।









