बालोद में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन 11 सितंबर को

03 नियोजकों के द्वारा तकनीकी एवं गैर तकनीकी के 185 पदों पर की जाएगी भर्ती
बालोद। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार कार्यालय सिवनी, बालोद में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में 03 नियोजकों द्वारा कुल 185 तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें 10वीं, 12वीं, इंजीनियर, आईटीआई, बी.एससी. एग्रीकल्चर, स्नातक एवं स्नातकोत्तर योग्यताधारी अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि पुस्कल एग्रोटेक लिमिटेड रायपुर के द्वारा 40 पद, फाइंड दक्ष प्रायवेट लिमिटेड रायपुर के द्वारा 108 एवं यूपीडीटी एजुकेशन टेक्नोलाॅजी प्रायवेट लिमिटेड रायपुर के द्वारा 37 पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में शामिल होने के लिए आवेदकों को रोजगार विभाग के पोर्टल  https://erojgar.cg.gov.in  अथवा रोजगार ऐप के माध्यम से केवल ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और रोजगार पंजीयन कार्ड की छायाप्रति लाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी रोजगार ऐप एवं विभागीय वेबसाइट https://erojgar.cg.gov.in अथवा दूरभाष क्रमांक 07749-299509 पर संपर्क किया जा सकता है।
Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment