धमतरी। जिले के सुपेला गांव में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पति का दावा है कि बीवी ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है, लेकिन मौके पर पहुंची FSL टीम की तहकीकात में इस दावे की तस्दीक नहीं हो पाई है। वहीं शव के गले पर किसी बारीक चीज़ या कपड़े से खिंचाव के निशान मिलने के बाद मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है और न्याय की गुहार लगाई है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार के दिन जन्माष्टमी के मौके पर खेत से लौटने के बाद वीणा अपने पति विवेक ध्रुव के साथ बेडरूम में गई थी और शाम साढ़े पांच बजे के करीब जब पति ने कमरे का दरवाज़ा खोला, तो वीणा बिस्तर पर संदिग्ध हालत में पड़ी मिली। पहले घरवालों ने इसे दिल का दौरा समझ कर डॉक्टर को बुलाया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भखारा पुलिस हरकत में आई और FSL टीम की मौजूदगी में घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार के दिन जन्माष्टमी के मौके पर खेत से लौटने के बाद वीणा अपने पति के साथ बेडरूम में गई थी और शाम साढ़े पांच बजे के करीब जब पति ने कमरे का दरवाज़ा खोला, तो वीणा बिस्तर पर संदिग्ध हालत में पड़ी मिली। पहले घरवालों ने इसे दिल का दौरा समझ कर डॉक्टर को बुलाया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भखारा पुलिस हरकत में आई और FSL टीम की मौजूदगी में घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई।
वहीं पति का कहना है कि वीणा ने पंखे से साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी की थी, लेकिन FSL की तहकीकात में इस बात की तस्दीक नहीं हुई है, गले पर साड़ी के नहीं बल्कि किसी पतली वस्तु या बारीक कपड़े से गला घोंटने जैसे निशान मिले हैं, जिसने पूरे मामले को और भी पेचीदा बना दिया है।
फिलहाल पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब इस महिला की मौत का असल राज़ क्या है ये खुदकुशी है या हत्या इसका खुलासा पोस्टमार्टम और FSL की फाइनल रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।









