यात्रियों से भरी बस पलटी, एक की मौत, 20 से अधिक घायल, बालोद से धमतरी जा रही थी बस

बालोद।  बालोद से धमतरी जा रही यात्रियों से भरी बस करहीभदर के पास दुर्घटना का शिकार हो गई. दुर्घटना में  एक युवक की मौत हो गई है. वहीं 20 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है.

जानकारी के मुताबिक, डीआरडी बस शनिवार सुबह बस बालोद से धमतरी की ओर जा रही थी। बस में
बड़ी संख्या में यात्री सवार थे. इस दौरान करहीभदर के पास बस अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. हादसे के बाद शव को बस से बाहर निकालने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी. बताया जा रहा है कि शव को बाहर निकालने में करीब एक घंटे का समय लगा. वहीं घायलों को तत्काल एंबुलेंस 108 की मदद से बालोद जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार कराया जा रहा है.
Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment