हसदेव नदी में डूबने से तीन युवकों की मौत

जांजगीर-चाम्पा। पिकनिक मनाने देवरी पहुंचे तीन युवकों की हसदेव नदी में डूबने से मौत हो गई. देवरी के कोटवार ने पंतोरा पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद नगर सेना की बचाव टीम को रवाना किया गया है.

घटना पंतोरा चौकी क्षेत्र स्थित गांव देवरी चिचोली की है. जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र से युवक पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे थे. हसदेव नदी में तैरते समय बीच में बने भंवर फंसकर युवकों की डूबने से मौत हो गई.

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment