Dhamtari: इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत जिले के 2 विद्यार्थियों का हुआ चयन

धमतरी। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना अंतर्गत धमतरी जिले के शासकीय माध्यमिक शाला देवरी की छात्रा सुनैना और कुरूद विकासखण्ड के शासकीय माध्यमिक शाला कोसमर्रा की समीक्षा को राष्ट्रीय स्तर से चयनित होकर अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी सकुरा जापान के लिए चयनित हुए है। इसके लिए आज 25 जून 2026 को धमतरी से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए।
जिला शिक्षा अधिकारी  मधुलिका तिवारी ने बताया कि नई दिल्ली से 27 जून 2026 को सकुरा साइंस हाईस्कूल प्रोग्राम ऑफ जापान के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां कार्यक्रम/प्रदर्शनी के उपरांत 04 जुलाई 2026 को वापस नई दिल्ली पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी कु. सुनैना द्वारा अनाज की बर्बादी व बोरी की आयु बढ़ाने संबंध में हुक फंसाने नाड़े नुमा रस्सी का मॉडल को प्रदर्शित किया जायेगा। इसी प्रकार कु. समीक्षा द्वारा किसी भी पात्र में पानी भर जाने पर नल के स्वतः बंद हो जाने का मॉडल को प्रदर्षित किया जायेगा। विद्यर्थियों के इस उपलब्धि पर कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती तिवारी, जिला नोडल अधिकारी इंस्पायर अवार्ड धमतरी  देवेश सूर्यवंशी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कुरूद द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment