केशकाल नेशनल हाईवे-30 पर जाम, 3 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार

केशकाल। छत्तीसगढ़ के केशकाल के नेशनल हाईवे-30 केशकाल घाटी में गुरुवार सुबह से ही मेगा जाम की स्थिति बनी हुई है थी। दरअसल, घाटी से लेकर शहर तक करीब 2 से 3 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई है।

घाटी मे जाम लगने का और भी कारण है जैसे घाटी में लगातार बढ़ते भारी वाहनों के दबाव और छोटे वाहन चालकों द्वारा ओवरटेकिंग किए जाने के कारण यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। स्थिति इतनी खराब हो गई कि, घाटी मार्ग पर वाहनों की रफ्तार पूरी तरह थम गई।

मौके पर पहुंची केशकाल पुलिस
गौरतलब है कि, केशकाल पुलिस द्वारा घाटी क्षेत्र में लगातार चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और ओवरटेकिंग से बचने की अपील की जाती रही है, लेकिन वाहन चालक नियमों का पालन करते नजर नहीं आ रहे हैं। लापरवाही के चलते आए दिन घाटी में जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। फिलहाल, केशकाल पुलिस मौके पर पहुंचकर वन-वे व्यवस्था लागू कर यातायात बहाल करने में सफल हुई ।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail