धमतरी। एक ही दिन में 05 अलग- अलग मामलों में अवैध शराब कारोबार पर धमतरी पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्यवाही की है। पुलिस ने 5 आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से शराब-बिक्री की रकम व तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त किया गया। सभी मामलों में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना भखारा पुलिस ने आरोपी लक्ष्मी प्रसाद रात्रे से 40 पौवा देशी प्लेन शराब जब्त किया। जिसकी कीमत कीमत 3,200 बताई जा रही है। साथ ही बिक्री रकम 8,100 रूपये एवं तस्करी में प्रयुक्त 01 जब्त किया। इसी प्रकार चौकी बिरेझर पुलिस ने आरोपी नारायण बंजारे से 12 पौवा देशी मसाला शराब एवं बिक्री रकम 150 रूपये जब्त किया। वहीं थाना मगरलोड पुलिस ने आरोपी मुकेश साहू से 13 पौवा देशी शराब एवं बिक्री रकम 700 रूपये जब्त किया ।
थाना सिहावा पुलिस ने आरोपी भंगतीन बाई मरकाम से 4 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं बिक्री रकम 200 रूपये जब्त किया। वहीँ थाना सिहावा पुलिस ने आरोपी रवि यादव से 3.5 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं बिक्री रकम 300 रूपये जब्त किया।










