मुंगेली में 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 140 पदों पर भर्ती का मिलेगा अवसर

मुंगेली। जिले के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, मुंगेली द्वारा 22 सितंबर 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला जिला रोजगार कार्यालय एवं जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज परिसर, ग्राम जमकोर में सुबह 11 बजे से शाम 03 बजे तक आयोजित होगा। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा अलग-अलग पदों पर भर्ती की जाएगी।

फील्ड ऑफिसर के 50 पदों के लिए 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। वहीं इलेक्ट्रॉनिक मीटर टेक्नीशियन के 30 पदों पर आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। इसी प्रकार सेल्स ऑफिसर के 20 पदों के लिए बीएससी एग्रीकल्चर उत्तीर्ण तथा सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के 20 पदों के लिए 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा। रिलेशनशिप मैनेजर के 20 पदों के लिए स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इस प्रकार रोजगार मेले में कुल 140 पदों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को जिला रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड लाना अनिवार्य होगा। रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी www.erojgar.cg.gov.in/ e-Rojgar CG App अथवा जिला रोजगार कार्यालय, मुंगेली से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment