रायपुर। छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग में बुधवार को बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने जिला आबकारी अधिकारियों से लेकर सहायक ग्रेड-3 स्तर तक के कुल 167 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले की सूची जारी की है। इस संबंध में आबकारी के वाणिज्यिक कर विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, विभाग में पदस्थ विभिन्न स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों को नई जगहों पर पदस्थ किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को नई पदस्थापना के अनुसार कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
तबादला सूची में आबकारी विभाग के अलग-अलग पदों पर कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम शामिल हैं। इसमें जिला आबकारी अधिकारियों (DEO), सहायक जिला आबकारी अधिकारियों (ADEO), आबकारी उप निरीक्षक, आरक्षक सहित अन्य कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है।









