Business news। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो से हवाई सफर करने वाले यात्रियों का खर्च बढ़ गया है। एयरलाइन ने टिकट के बेस किराए के अलावा मिलने वाली कई Add-on Services के चार्ज बढ़ा दिए हैं। इनमें 2 साल से कम उम्र के बच्चों का किराया, तय सीमा से ज्यादा सामान, बिना किसी बड़े के अकेले सफर करने वाले बच्चों की सहायता सेवा, Priority Check-in और Boarding तथा Travel Certificate जैसी सेवाएं शामिल हैं। नए चार्ज लागू हो चुके हैं।
इन सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों को अब पहले की तुलना में ज्यादा भुगतान करना होगा। खास तौर पर छोटे बच्चों के साथ यात्रा करने वाले परिवारों और Extra Baggage लेकर चलने वाले यात्रियों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। इंडिगो की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक ये सेवाएं अलग से ली जाने वाली सुविधाएं हैं और टिकट बुक करते समय या बाद में भी चुनी जा सकती हैं।









