दिल्ली। मिडिल-ईस्ट तनाव के बीच भारत में आम जनता की जेब पर महंगाई का बोझ बढ़ता ही जा रहा है. शनिवार को एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है. पिछले 10 दिनों में ये तीसरी बार है जब पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं.
इससे पहले 15 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमत 3-3 रुपए बढ़ाई गई थी. फिर 19 मई को पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हुआ था. इस तरह पिछले 10 दिनों में पेट्रोल-डीजल लगभग 5 रुपए महंगा हो गया है.
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 87 पैसे बढ़कर 98.64 रुपये प्रति लीटर से 99.51 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं, डीजल की कीमत 91 पैसे बढ़कर 91.58 रुपये से 92.49 रुपये प्रति लीटर हो गई है.








