धमतरी….
भारतीय किसान संघ धमतरी जिले के द्वारा प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन एवं किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर धमतरी को आज ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें 12 सूत्री मांगे संगठन के द्वारा रखा गया है जिसमें मुख्य रूप से 2022-23 किसानों को बचत बोनस की राशि 1700 करोड़ तत्काल प्रदान किया जाए गौ सवर्धन योजना को प्रदेश में लागू करते हुए जी राम जी योजना को गौ संरक्षण एवं संवर्धन के साथ जोड़ा जाए राज्य सरकार द्वारा विगत केंद्र सरकार द्वारा 3 वर्षों में बढ़ाई गई समर्थन मूल्य की राशि 258 रुपए को जोड़कर 3358 धान खरीदी किया जाए सब्जी एवं फलों की खेती करने वाले किसानों को कृषक उन्नति योजना का लाभ दिया जावे। धान की खरीदी 15 नवंबर 2026 से 15 फरवरी 2026 तक किया जाए धान खरीदी केदो में 40 किलो 700 ग्राम चावल की अधिकतम सीमा को प्रत्येक सोसाइटी में अंकित किया जावे। किसानों को बाढ़ से हुई फसल की क्षतिपूर्ति प्रदान किया जाने धान खरीदी की टोकन व्यवस्था में बड़े किसान को पांच टोकन एवं छोटे किसान को दो टोकन प्रदान किया जावे गन्ना फसल की खरीदी में 150 रुपए प्रति कुंतल बढ़ोतरी किया जावे। बाजार में अधिक मूल्य पर खाद बीज दवाई के मूल्य को नियंत्रित किया जावे एवं नकली विक्रेताओं के ऊपर कार्यवाही किया जावे ।किसानो की भू अधिग्रहण भारतीय एग्रो इकोनामिक रिसर्च सेंटर उदयपुर डिक्लेरेशन को अनिवार्य किया जावे ।धान की फसल की बजाय दलहन तिलहन उत्पादन में बढ़ोतरी के लिए किसानों से समर्थन मूल्य में खरीदी की गारंटी दिया जावे।
उक्त धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन सौपने का कार्य।भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष लाला राम चंद्राकर के नेतृत्व में किया गया इस अवसर पर विभिन्न तहसीलों से आए किसान एवं पदाधिकारी ने भाग लिया जिसमें विनय साहू ठाकुर राम साहू तोमन साहू उत्तम साहू गौतम साहू गजाधर राजकुमार चंद्राकर प्रदीप चंद्राकर गोपाल चंद्राकर भोलाराम साहू हीरालाल साहू शिवकुमार भुनुराम जय नारायण देवांगन अश्वनी कंवर पूरनलाल टीकाराम साहू धनुष राम श्री राम ध्रुव शंकर लाल हजारीलाल साहू सहित अनेको किसने की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुए।









