एनआईए कोर्ट का बड़ा फैसला, दो आरोपियों को 10-10 साल के सश्रम कारावास की सजा

कांकेर। जवानों को विस्फोट के जरिए निशाना बनाने की साजिश के मामले में भानुप्रतापपुर की एनआईए विशेष कोर्ट ने शुक्रवार को बड़ा फैसला सुनाया है. दो आरोपियों को 10-10 साल के सश्रम कारावास की सजा दी गई है. साथ ही दोनों पर 2-2 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है.

घेराबंदी में पकड़ाए थे आरोपी

मामला 28 अक्टूबर 2023 का है. कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के चिलपरस-नयापारा पहाड़ी के पास बीएसएफ और पुलिस की संयुक्त टीम गश्त कर रही थी. इसी दौरान जंगल के पास कुछ संदिग्ध लोग भागने लगे. सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर दो लोगों को पकड़ लिया.

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान सानू कोमरा (23) और अर्जुन साहू (22), निवासी बेड़ापारा आलपरस, थाना कोयलीबेड़ा के रूप में हुई थी. आरोप था कि दोनों प्रतिबंधित माओवादी संगठन की जनमिलिशिया से जुड़े थे और सुरक्षा बलों के जवानों को विस्फोट से निशाना बनाने की साजिश में शामिल थे.

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment