रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 18 अधिकारियों का तबादला किया है। गृह (पुलिस) विभाग ने 9 अक्टूबर को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, कई जिलों में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों और नगर पुलिस अधीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इस फेरबदल में रायपुर, नारायणपुर, कांकेर, राजनांदगांव, दुर्ग, सुकमा, बस्तर, जगदलपुर, कोरिया, बीजापुर और अन्य जिलों से जुड़े अधिकारियों की पदस्थापना बदली गई है।










