रायपुर। 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) में CISF के DIG के रूप में पदस्थ किया गया है। नई जिम्मेदारी के तहत वे दिल्ली मेट्रो की लाइनों, स्टेशनों और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे।








