खाट पर सो रहे बुजुर्ग की आग में झुलसने से मौत

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक दर्दनाक हादसे में खाट पर सो रहे बुजुर्ग की आग में झुलसने से मौत हो गई। घटना बिरेझर चौकी क्षेत्र के नवागांव कचना की है। मृतक की पहचान नोहर यादव के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग गुरुवार रात खाना खाने के बाद रोज की तरह अपनी खाट पर सो गए थे। देर रात अचानक खाट में आग लग गई और देखते ही देखते आग की लपटों ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से झुलसने के बाद उन्हें जिला अस्पताल धमतरी में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment