घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या, बेटी की हालत गंभीर

डोंगरगढ़।  चौथना गांव में मां और बेटे की हत्या कर दी गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। इस खौफनाक वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

यह मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है।आरोपी ने घर में घुसकर  कमला सोनकर और उनके बेटे पर  जानलेवा हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। वहीं परिवार की बेटी ममता सोनकर भी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल युवती को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान कमला सोनकर का पति घर से बाहर था। इसी बीच घर में यह वारदात हुई। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment