CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले पुलिस अलर्ट, अभिजीत दीपके, सौरभ दास और रांका हिरासत में

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने की कोशिश कर रहे करीब 150 लोगों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं, CJP ने दावा किया है कि यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम स्थित उनके घर से और पार्टी की लीगल हेड रत्ना सिंह को भी हिरासत में लिया गया है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि तीनों को उस समय डिटेन किया गया, जब उनकी फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड तो कर चुकी थी, लेकिन वे विमान से उतर भी नहीं पाए थे। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस पहले से ही अलर्ट पर है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment