धमतरी। गांजा के साथ आरोपी न्यायिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी से 8 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। जिसकी कीमत 80,000 रूपये आंकी गई है। साथ ही गांजा परिवहन में प्रयुक्त कार, मोबाइल भी जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना कुरुद में धारा 20(बी) NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना कुरुद पुलिस ने मुखबिर से प्राप्त सूचना पर नारी-कुरुद रोड पर भरदा चौक के आगे घेराबंदी कर संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 08 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गांजा परिवहन में प्रयुक्त कार एवं मोबाइल फोन को भी जब्त करते हुए मौके पर आरोपी रामनाथ अंसारी को गिरफ्तार किया।









