छत्तीसगढ़ में बस किराया बढ़ा, नई दरें जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में यात्री बसों से सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार के परिवहन विभाग ने यात्री बसों के किराए की नई दरें निर्धारित कर दी हैं। नई व्यवस्था के तहत साधारण, डीलक्स, सुपर लग्जरी वातानुकूलित और स्लीपर बसों के लिए अलग-अलग किराया तय किया गया है। परिवहन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। अब यात्रियों को बस की श्रेणी और तय दूरी के अनुसार किराया देना होगा। बस किराए में बदलाव का फैसला छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ की मांगों और प्रस्तावित हड़ताल को लेकर हुई बातचीत के बाद सामने आया है। बस संचालक लंबे समय से डीजल और अन्य संचालन खर्च में बढ़ोतरी का हवाला देते हुए किराया बढ़ाने की मांग कर रहे थे।

परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित नई दरों के अनुसार, साधारण यात्री बसों में शुरुआती पांच किलोमीटर के लिए प्रति यात्री 10 रुपये किराया तय किया गया है। इसके बाद अतिरिक्त प्रत्येक किलोमीटर के लिए 1 रुपये 75 पैसे की दर से किराया लिया जाएगा। डीलक्स बसों के लिए शुरुआती पांच किलोमीटर का किराया 12 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके बाद प्रत्येक अतिरिक्त किलोमीटर पर 2 रुपये 20 पैसे का किराया लगेगा।

सुपर लग्जरी वातानुकूलित बसों में शुरुआती पांच किलोमीटर के लिए प्रति यात्री 12 रुपये किराया तय किया गया है। इसके बाद प्रत्येक अतिरिक्त किलोमीटर पर 3 रुपये 30 पैसे का शुल्क लिया जाएगा। अर्द्ध-शयनयान और शयनयान श्रेणी की वातानुकूलित बसों के लिए भी यही दर निर्धारित की गई है। नई किराया व्यवस्था में बसों की अलग-अलग श्रेणियों के आधार पर यात्रियों से शुल्क लिया जाएगा।

 

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment