रायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्रालय में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग (साप्रवि) ने मंत्रालय संवर्ग के कुल 162 कर्मचारियों के विभागों में बदलाव किया है। इनमें 53 कनिष्ठ सचिवालय सहायक, 22 वरिष्ठ सचिवालय सहायक और 87 सहायक अनुभाग अधिकारी शामिल हैं।










