मगरलोड । रेत से भरा हाईवा अनियंत्रित होकर बुधवार तड़के करीब 4 बजे ग्राम पंचायत खैरझिटी में जा घुसा। हादसे में मकान के 2 कमरें क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार रेत से भरा हाईवा खैरझिटी में घर में घुस गया। घटना में कमलेश साहू के मकान का कमरा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं शेखर साहू के यहां भी नुकसान हुआ है। हादसे में मकान के एक कमरे की दीवार टूट गई है। वहीँ दूसरे कमरे में शटर क्षतिग्रस्त हो गई।
बताया जाता है कि पूर्व में बजरंगबली मंदिर के पास ऐसी घटना हुई थी। जिसके बाद मंदिर का पुंनर्निमाण कराया गया। अब दोबारा इसी क्षेत्र में भारी वाहन अनियंत्रित होकर सीधे मकान में जा घुसा। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है।










