धमतरी। ग्राम रीवागाहन में दो दिवसीय राम धुनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। , इसके समापन दिवस पर जिला पंचायत सदस्य कविता बाबर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज पितृ अमावस्या का पावन पर्व है। आज हमने अपने पितरों को वर्ष भर के लिए विदाई देंगे। उन्होंने कहा कि आयोजन समिति की तरफ से ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने से ग्रामीण क्षेत्रों में एक बहुत ही अच्छा धार्मिक वातावरण और आपसी भाईचारा, प्रेम, सौहाद्र का निर्माण होता है।
उन्होंने ग्रामवासियों को आने वाले शारदीय नवरात्र पर्व की भी अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में सरपंच देवबती कोर्राम, हुलार सिंह कोर्राम, धिराज राम ध्रुव, बलराम नेताम, कमलेश ध्रुव, प्रेमनारायण साहू, रामेश्वर साहू, राजेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।










