धमतरी। कुश्ती के क्षेत्र में पहचान बनाने वाले पहलवान लक्ष्मण साहू को छत्तीसगढ़ शासन ने शहीद विनोद चौबे सम्मान से सम्मानित किए जाने पर हटकेश्वर साहू समाज धमतरी ने सम्मान एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर तहसील साहू समाज की अध्यक्ष चंद्रभागा साहू ने कहा कि यह सम्मान समूचे साहू समाज के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उनकी मेहनत, लगन, अनुशासन और समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। ऐसी उपलब्धियां न केवल किसी व्यक्ति के परिश्रम और प्रतिभा को सम्मान दिलाती है, बल्कि समाज के अन्य युवाओं को भी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर आगेबढ़ने की प्रेरणा देती है।
हटकेश्वर साहू समाज के अध्यक्ष महेश साहू एवं उपाध्यक्ष चित्रेश साहू ने भी पहलवान लक्ष्मण साहू को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। इस अवसर पर गोपीकिशन साहू, रामदयाल साहू, शशिकांत साहू, संतोष साहू, परमेश्वर साहू, उमाशंकर साहू, गेंदराम अस्थिर, तोषण, जीवन साहू, जितेंद्र साहू, रामरतन एवं निरंजन साहू आदि उपस्थित रहे।










