60 पौवा शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। आमा तालाब रोड पर शराब के साथ दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों से 60 पौवा देशी शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया।

थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल में अवैध रूप से देशी शराब रखकर परिवहन कर रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली पुलिस एवं साइबर टीम की संयुक्त टीम द्वारा आमा तालाब रोड, शराब भट्टी जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी की गई। घेराबंदी के दौरान  मोटरसाइकिल सवार संजय नेताम, पंचूराम सोरी को रोककर जांच की गई। जांच में उनके कब्जे से 60 पौवा देशी शराब बरामद की गई। शराब के परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG-08-X-6560 को भी जब्त किया गया।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली, धमतरी में अपराध क्रमांक 261/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

 

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment