रायपुर। छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियों को एक दिन और बढ़ा दिया गया है। अब प्रदेश के स्कूल 10 नवंबर की जगह 11 नवंबर तक बंद रहेंगे। यादव समाज की मांग को देखते हुए छुट्टी बढ़ाने की घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है।
बता दें कि राज्य सरकार ने पहले प्रदेश के सभी स्कूलों में दीपावली के अवसर पर 6 नवंबर से 10 नवंबर तक अवकाश घोषित किया था। अब इसमें एक दिन की बढ़ोतरी कर दी गई है। इसके बाद विद्यार्थियों को दीपावली की छुट्टियों में कुल छह दिन का अवकाश मिलेगा।
छत्तीसगढ़ शासन के जारी अवकाश कार्यक्रम के अनुसार, दशहरा के अवसर पर 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक स्कूलों में छुट्टी रहेगी। इस तरह विद्यार्थियों को लगातार पांच दिनों का अवकाश मिलेगा।
दीपावली की छुट्टियों को लेकर भी बदलाव किया गया है। जानकारी के मुताबिक, पहले स्कूलों में 6 नवंबर से 10 नवंबर तक पांच दिनों का अवकाश निर्धारित था। अब इसमें एक दिन की बढ़ोतरी करते हुए छुट्टियां 6 नवंबर से 11 नवंबर तक कर दी गई हैं।
दिसंबर महीने में भी विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। शीतकालीन अवकाश के तहत 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक पांच दिनों की छुट्टी निर्धारित की गई है।









