रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं संगठनात्मक कार्यों का लंबा अनुभव रखने वाले ओम प्रकाश माथुर को केरल का नया राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ओम माथुर के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन और नए संवैधानिक दायित्व के सफल निर्वहन की कामना की। सांसद अग्रवाल ने मां बम्लेश्वरी से प्रार्थना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि ओम माथुर अपने अनुभव के साथ नई जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।
लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ओम माथुर की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें भाजपा का वरिष्ठ नेता और कुशल संगठन शिल्पी बताया। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा, “भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कुशल संगठन शिल्पी श्री ओम माथुर को केरलम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!” सांसद ने इस अवसर पर ओम माथुर के राजनीतिक और संगठनात्मक अनुभव का उल्लेख करते हुए उनके नए संवैधानिक दायित्व के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।









