आईएएस बने राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारी

रायपुर। राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में पदोन्नति मिली है। अभिषेक अग्रवाल, सचिन भूतड़ा और राजीव कुमार पाण्डेय अब आईएएस अफसर बन गए हैं।

कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, तीनों अधिकारियों को आगामी आदेश तक परिवीक्षा पर भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्त किया गया है। चयन प्रक्रिया एक जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2025 के बीच उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर पूरी की गई है। आदेश पर भारत सरकार के अवर सचिव आरके यादव के हस्ताक्षर हैं।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment