रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर दौरे पर रहेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, वह कोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में विजयादशमी महोत्सव में शामिल होंगे और एक बौद्धिक सत्र को संबोधित करेंगे। उनके दौरे के दौरान संगठन की गतिविधियों, विस्तार और युवाओं से जुड़ाव बढ़ाने को लेकर बैठकें भी प्रस्तावित हैं।
प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक, मोहन भागवत 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे। शाम करीब 7 बजे कोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में बौद्धिक सत्र को संबोधित करने का कार्यक्रम है। इसके साथ ही विभाग स्तर और प्रांत कार्यकारिणी की बैठकें भी प्रस्तावित हैं। विभाग स्तर की बैठक में करीब 150 पदाधिकारियों और प्रांत कार्यकारिणी की बैठक में लगभग 100 प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।









