मगरलोड। नगर पंचायत करेली बड़ी-खट्टी क्षेत्र अंतर्गत महानदी एवं आसपास के इलाकों में हाइवा एवं चैन माउंटेन मशीनों से कथित रूप से किये जा रहे रेत उत्खनन और परिवहन को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। इस संबंध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच और अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की गई है।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि नदी क्षेत्र में यदि निर्धारित खनन क्षेत्र, वैध, अनुमति, स्वीकृत सिमा और पर्यावरणीय प्रावधानों के विपरीत रेत का उत्खनन किया जा रहा है, तो इसका सीधा असर नदी के प्राकृतिक स्वरूप और पर्यावरण पर पड़ सकता है। लगातार भारी मशीनों के उपयोग और हाइवा की आवाजाही से नदी तट, जल स्तर और आसपास की कृषि भूमि प्रभावित होने की आशंका भी जताई गई है।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि अवैध उत्खनन की स्थिति में शासन को राजस्व की हानि हो सकती है., वहीं भारी वाहनों के लगातार आवागमन से ग्रामीण सड़कों की स्थिति प्रभावित होने और दुर्घटनाओं की आशंका भी बानी रहती है।









