कुरुद। जनपद पंचायत कुरुद के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोर्रा एवं सिलीडीह में सेवा संकल्प अभियान के तहत लोकार्पण, शिलान्यास एवं वृक्षारोपण और स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक अजय चंद्राकर और अध्यक्षता कर रही जनपद अध्यक्ष गीतेश्वरी साहू ने महतारी सदन, अटल काम्प्लेक्स, ओपन जिम का लोकार्पण किया।
ग्राम पंचायत कोर्रा में पंचायत भवन का रेवीनेशन, व्यावसायिक परिसर एवं मल्टी जिम का लोकार्पण कर विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि भौतिक विकास के साथ -साथ हमें पर्यावरण एवं स्वच्छता का भी ध्यान रखना होगा। तभी हम अपनी भावी पीढ़ी को उनके सपनों का भारत सौंप सकते हैं। उन्होंने जीवन शैली में आये बदलाव के चलते खर्च में हुई वृद्धि से निपटने परिवार के किसी एक सदय के भरोसे न रहकर सभी सदस्यों को आत्मनिर्भर बनने के लिए कौशल विकास और विविध कामकाज से जुड़ने की सलाह दी।
यहाँ से विधायक का काफिला सिलीडीह गौशाला पहुंचा, जहां विधायक ने वृक्षारोपण एवं गौमाता को खिचड़ी खिलाकर सेवा, समर्पण और प्रकृति संरक्षण का सन्देश दिया। जनपद अध्यक्ष गीतेश्वरी साहू ने विधायक के प्रयास से क्षेत्र को मिली सौगात के लिए आभार व्यक्त करते हुए संतुलित विकास पर जोर दिया।









