धमतरी। धमतरी में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। इस दिल दहला देने वाली
दरअसल, यह हादसा कुरूद थाना अंतर्गत हुआ है। मृतक की पहचान लोकेश साहू के रूप में हुई है, जो कि बिरेझर का रहने वाला था और बिरेझर पुलिस चौकी में साफ-सफ़ाई का काम करता था। कुरुद बायपास में लोकेश की तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।









