बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुनर्वास केंद्र में रह रहे एक आत्मसमर्पित नक्सली की फांसी लगाने से मौत हो गई।
मृतक की पहचान 26 वर्षीय नरसू बोडू के रूप में हुई है, जिसने फरवरी 2025 में बीजापुर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। आत्मसमर्पण के बाद वह पुनर्वास केंद्र में रह रहा था। इसी बीच बुधवार को उसके द्वारा आत्महत्या किए जाने की जानकारी सामने आई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल युवक के इस कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।









