बावनकेरा चौक के पास भीषण सड़क हादसा, कार में सवार महिला की मौत, ट्रक चालक फरार 

मनीष सरवैया वरिष्ठ पत्रकार महासमुंद। जिले के पटेवा थाना क्षेत्र अंतर्गत झलप के बावनकेरा चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार महिला की मौत होने की खबर है। हादसे में कार में सवार अन्य लोगों के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव का एक परिवार कार से यात्रा कर रहा था। इसी दौरान बावनकेरा चौक के पास ओवरटेक करने के दौरान कार आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण बताई जा रही है कि हादसे में एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य सवार घायल हो गए।
घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पटेवा पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के साथ फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश में जुटी है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment