रायपुर। जनजातीय गौरव दिवस के विभिन्न कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रदेश स्तर पर संयोजक, सहसंयोजक एवं सदस्य भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई ने नियुक्त किया हैं। इस संबंध में प्रदेश कार्यालय ने सूची जारी कर दी है ।
जारी सूची के अनुसार, मंत्री रामविचार नेताम, केदार कश्यप और राधेश्याम राठिया को संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं, महेश कश्यप संयोजक, सत्यानारायण सिंह, विकास मरकाम सहसंयोजक, लता उसेंडी, प्रणव मरपच्ची, रूप सिंह मंडावी, डाॅ. देवेंद्र माहला एवं विजय जगत सदस्य बनाए गए हैं।









