मकई गार्डन चौपाटी के दुकानों और ठेलों में तोड़फोड़

SHARE:

धमतरी। मकई गार्डन में स्थित चौपाटी में बीती रात कई ठेला और दुकानों में तोड़फोड़ की गई है, जिससे आक्रोशित संचालकों ने थाना कोतवाली पहुंचकर कार्यवाही की मांग की है।

दिए आवेदन में बताया कि मकई गार्डन धमतरी स्थित चौपाटी में अपना-अपना फास्ट फूड का व्यवसाय करते है।सोमवार की रात 11 बजे दुकान बंद करने के बाद अज्ञात व्यक्तियों ने दुकानों, ठेला में तोड़फोड़ किया है। जिसमें सन्नी गवली का नावेल्टीपावसजी सेंटर, हेमन्त साहू का दाबेली सेंटर, मुकेश साहू वा चाइनिज फूड, आदर्श कोसरे का मोमोस दुकान शमिल है। तोड़फोड़ से आर्थिक क्षति हुई है। आशंका है कि उनके द्वारा अन्य लोगों की दुकानों पर भी तोड़फोड़ कर सकते है ।इसलिए उक्त अज्ञात व्यक्तियों के विरूध्द उचित कार्यवाही करें । आवेदन देने वालों में शंभू विश्वकर्मा, दिनेश गुप्ता,सन्नी गवली, हेमंत साहू, मुकेश साहू, आदर्श कोसरे अरविंद, किशन देवानी, बबलू पांडे, सचिन, रामेश्वर आदि थे। ज्ञात हो कि चौपाटी के पास रात को असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है जिससे चौपाटी के दुकानदार परेशान रहते हैं। कुछ दिनों पहले वहां पर एक मर्डर हुआ था।

Join us on:

Leave a Comment