भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ कार्यक्रम : मंच को छोड़कर कार्यकर्ताओं के बीच बैठे विधायक अजय चंद्राकर, पढ़िए कारण

धमतरी। भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ कार्यक्रम में उस वक्त अजीब स्थिति बन गई, जब कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर मंच पर बैठने के बजाय कार्यकर्ताओं के बीच जाकर बैठ गए। इस दौरान उनकी नाराजगी भी साफ तौर पर नजर आई।

कार्यक्रम के दौरान अजय चंद्राकर मंच से नीचे कार्यकर्ताओं के बीच बैठे रहे। उन्हें मंच पर लाने के लिए मंत्री टंकराम वर्मा ने मंच से हाथ जोड़कर आमंत्रित किया, लेकिन इसके बावजूद चंद्राकर नीचे ही बैठे रहे। उनके इस अंदाज ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया।
बताया जा रहा है कि कार्यक्रम की शुरुआत में अजय चंद्राकर ने स्वागत कार्यक्रम को लेकर भी अपनी आपत्ति जाहिर की। उन्होंने अहिवारा विधायक राजमहंत डोमन लाल कोरसेवाड़ा के निधन का हवाला देते हुए इस तरह के स्वागत कार्यक्रम पर सवाल उठाया। श्री चंद्राकर का कहना था कि ऐसे दुखद समय में स्वागत-सत्कार का कार्यक्रम उचित नहीं है। इसके बाद वह मंच पर बैठने के बजाय कार्यकर्ताओं के बीच जाकर बैठ गए।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री टंकराम वर्मा ने अजय चंद्राकर को मंच पर आने के लिए आमंत्रित किया। मंत्री ने मंच से हाथ जोड़कर उन्हें ऊपर आने का आग्रह किया, लेकिन चंद्राकर अपनी जगह से नहीं उठे और कार्यकर्ताओं के बीच ही बैठे रहे।
Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment