धमतरी। भारतीय जनता पार्टी ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत धमतरी में शनिवार को एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया। यह पदयात्रा धमतरी के बिलाईमाता माता मंदिर के पास गौशाला मैदान से शुरू होकर सदर बाजार, मठ मंदिर, घड़ी चौक होते हुए शांति वाटिका में समाप्त हुई। इस पदयात्रा और सभा में वरिष्ठ भाजपा नेता व विधायक अजय चंद्राकर, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय और कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा सहित कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
पदयात्रा के दौरान प्रकाश बैस, शशि पवार, महापौर रामू रोहरा, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रंजना साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, इन्दर चोपड़ा, भानु चंद्राकर, राजेश शर्मा, महेंद्र पंडित, राकेश साहू, दयाराम साहू, विजय मोटवानी, कविंद्र जैन, चेतन हिंदुजा सहित बड़ी संख्या में भाजपाई उपस्थित रहे।








