आज देश में चुनाव हारने पर ईवीएम को दोष देने एवं वोट चोरी का आरोप लगाने का बना नया फैशन – विधायक अजय चंद्राकर

कुरुद नगर पालिका परिसर स्थित मंगल भवन में राष्ट्र चेतना संवाद का आयोजन 

कुरुद। कुरुद नगर पालिका परिसर स्थित मंगल भवन में सोमवार को राष्ट्र चेतना संवाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता, ईवीएम, एसआईआऱ, आपातकाल और देश की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर विचार रखे। इस अवसर पर विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि आज देश में चुनाव हारने पर ईवीएम को दोष देने एवं वोट चोरी का आरोप लगाने का नया फैशन बन गया है। जो लोकतान्त्रिक प्रक्रिया का सबसे बड़ा अपमान है। उन्होंने कहा कि विपक्ष आज चुनाव आयोग को ज्ञान बांट रहा है। जबकि 2023 तक चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति का कोई कानून ही नहीं था। 2023 का कानून सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बना। उन्होंने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्तों के उदाहरण गिनाए।

ईवीएम पर विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि 1982 में केरल में पहली बार ईवीएम से चुनाव हुआ और 2004 से पुरे देश में इसी से मतदान हो रहा है। उन्होंने कहा कि कोंग्रेस सहित विपक्षी दल आरोप लगाते हैं कि जब भाजपा जीतती है तो ईवीएम हैक होती है, लेकिन निर्वाचन आयोग की खुली चुनौती है कि ईवीएम हैक करके दिखाओ  और आज तक कोई भी राजनीतिक दल इस चुनौती को स्वीकार करने आगे नहीं आया। उन्होंने तक दिया कि 2004 में इसी ईवीएम से अटल जी सरकार चली गई और यूपीए दस साल तक रही, तब ईवीएम ठीक थी। 2024 में भाजपा 303 से 240 सीटों पर आई, तो अगर ईवीएम जिताती है, तो सीटे काम कैसे हुई ?

इस अवसर पर मंच पर अधिवक्ता एलपी गोस्वामी, नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, रविकांत चंद्राकर, कवींद्र जैन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गोकर्ण साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष गीतेश्वरी साहू, रोहिताश मिश्रा, नवल केला, मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह राजपूत और डॉ. लोकेश साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment