मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का दौरा कार्यक्रम, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मंगलवार, 3 नवंबर का विस्तृत दौरा कार्यक्रम जारी किया गया है। मुख्यमंत्री आज नई दिल्ली से रायपुर लौटेंगे। इसके बाद राजधानी रायपुर और नवा रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल और विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण करेंगे। वहीं शाम को नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे।

जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 6 बजे छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे। सुबह 6:30 बजे एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वे इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-6459 से सुबह 7:20 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। उनका विमान सुबह 9:10 बजे स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर पहुंचेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री सुबह 9:20 बजे एयरपोर्ट से रवाना होकर सुबह 9:40 बजे सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

दोपहर के कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1:55 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे और दोपहर 2:15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद दोपहर 2:45 बजे एयरपोर्ट से प्रस्थान कर वे 3:05 बजे पंडरी स्थित आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 3:10 बजे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर अस्पताल का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 4:20 बजे अस्पताल परिसर से प्रस्थान करेंगे और 4:25 बजे नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-16 स्थित पीपल वन पहुंचेंगे। यहां शाम 4:50 बजे विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण कार्यक्रम निर्धारित है। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 4:55 बजे अगले कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री शाम 5:20 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान पहुंचेंगे। यहां शाम 6 बजे से छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे।

 

 

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment