बंजारी मंदिर में दर्शन कर बाहर निकली महिला को ट्रक ने रौंदा, मौके पर दम तोड़ा

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में बंजारी मंदिर में दर्शन कर बाहर निकली महिला को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके चलते इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं ट्रक को छोड़कर चालक फरार हो गया है, जिसकी पुलिस तलाश में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार अघनिया बाई निषाद आज अपनी बेटी, दामाद, नाती और नातिन के साथ बंजारी मंदिर में दर्शन करने आई थी। बंजारी मंदिर में दर्शन कर बाहर निकली। इस दौरान ट्रक ने महिला को रौंद दिया। जिससे महिला की मौके पर  ही मौत हो गई। वहीं परिवार के बाकी सदस्य बाल-बाल बच गए।  हादसे के बाद ट्रक को छोड़कर चालक मौके से भाग निकला। घटना की सूचना के बाद खमतराई पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी के साथ ही ट्रक को जब्त कर लिया है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment