Dhamtari : जनपद पंचायत मगरलोड में हुई बीएलओ एवं रोजगार सहायक की बैठक

SHARE:

धमतरी। जनपद पंचायत मगरलोड के सभाकक्ष में जनपद सीईओ के समक्ष सभी बीएलओ एवं रोजगार सहायक की बैठक हुई। बैठक में ब्लाक के सभी पात्र दिव्यांगजनों एवं अर्डजेंडरों का मतदाता सूची में चिन्हांकन हेतु प्रपत्र 8 एवं 18 वर्ष आयु पूरा करने वाले दिव्यांगजनों का मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु प्रपत्र 6 भरकर ऑनलाइन पंजीयन के संबंध में निर्देशित किया गया। बैठक में मुख्य पालन अधिकारी सी .एस. ध्रुव अतिरिक्त मुख्य पालन अधिकारी सी .पी .साहू एवं डी. के . एवं डी. के. भीमगज पंचायत निरीक्षक सभी करारोपण अधिकारी, रोजगार सहायक एवं बीएलओ उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment